
CRS रायबरेली: मामूली बात पर युवक पर जानलेवा हमला ,नशे में धुत आधा दर्जन लोगों ने युवक को जमकर पीटा,गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर,परिजनों ने प्राथमिक उपचार के लिए पहुंचाया सीएचसी,गदागंज थाना क्षेत्र के मवई मजरे गौरा हरदो निवासनी संगीता देवी ने गदागंज थाने में तहरीर देते हुए बताया कि गांव निवासी सुशील, दीपक व दो से तीन लोग अज्ञात 17/3/25 दिन सोमवार शाम लगभग 8 बजे नशे की हालत में धुत होकर मेरे दरवाजे से मोटर साइकल पे सवार होकर तीन लोग स्पीड में निकले जब मेरे पति बीरेंद्र के द्वारा कहा गया कि मोटर साइकल शीलू चलाइए तो दबंगो ने मेरे पति की लाठी डंडों से जमकर पीटाई कर जिससे मेरे पति को गंभीर चोटे आई है और मेरे पति की खून की उल्टी हो रही है और उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है वही इस संबंध में गदागंज थाना प्रभारी से जानकारी करने पे बताया कि तहरीर मिली है मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है जांच कराई जा रही है
रिपोर्ट BY- मोहम्मद जावेद










