शव कंकाल अवशेषों के रूप में गन्ने के खेत से बरामद!
गुमशुदी दर्ज कराने वाला पति ही निकला अपराधी, गिरफ्तार!

CRS शाहजहाँपुर-जनपद के थाना तिलहर स्थित पति की गुमशुदी की रिपोर्ट दर्ज करवा कर पुलिस को गुमराह करने वाले शातिर कातिल पति को गिरफ्तार करने में पुलिस को आज बहुत बड़ी कामयाबी हाल लगी! पति द्वारा पत्नि के अपहरण का शक़ दर्शा कर गुमशुदी दर्ज करने के साथ ही तिलहर पुलिस केस की गुत्थी सुल्झाने प्रयास करने लगी!
अपहर्ता का मोबाईल हाथ लगते ही उसके पति पर पुलिस का शक़ बढ़ता चला गया! तिलहर पुलिस ने सबसे पहले पति उद्देश्य पुत्र गुड्डू मिस्त्री निवासी ग्राम माहमदपुर से पूंछ तांछ शुरु कर दी! पूंछ तांछ के दौरान मिली जानकारी पर पति उद्देश्य की निशान देही पर उसके ही द्वारा अपनी पत्नी की हत्या व घटनास्थल से शव के अवशेष बरामद कर लिए गए!
बताते चलें कि मामला तिलहर कोतवाली क्षेत्र के माहमदपुर का है जहाँ 10.09.2022 को गुमशुदा लक्ष्मी उम्र करीब 21 वर्ष के सम्बन्ध में उसके पति उद्देश्य द्वारा ही तिलहर कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी! उधर, तत्पश्चात अपहर्ता लक्ष्मी की माँ रामादेवी पत्नी भूरे नि०ग्रा० नरसा नगला थाना तिलहर जनपद शाहजहाँपुर द्वारा अपनी लड़की के अपहरण व दहेज उत्पीडन के सम्बन्ध में दिनांक 02.11.2022 को मु०अ०सं० 805/22 धारा 498ए/506/365 IPC व 3/4 DP ACT बनाम उद्देश्य एवं सास, ससुर एवं जेठानी के विरुद्ध पंजीकृत कराया था उक्त घटना के अनवारण हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रभारी निरीक्षक तिलहर को टीम गठित करके खुलासा करने के निर्देश दिये गये थे!
जिसके क्रम में पुलिस ने दिनांक 13 नबम्वर को अपहर्ता लक्ष्मी का मोबाइल बरामद करके अभियुक्त (पति) की निशादेही पर ग्राम बिलहरा के जंगल से अपहर्ता लक्ष्मी का शव अस्थियो के अवशेष के रुप में बरामद कर लिया तथा अस्थियो के अवशेषों के पास से ही मृतिका लक्ष्मी की चप्पले, चूढियाँ तथा लाल रंग का सूट बरामद हुआ जिसकी पहचान मौके पर मृतिका के परिवारीजनो द्वारा की गई! अभियुक्त उद्देश्य को उक्त अभियोग में 498ए /506/ 365/ 304बी / 201 IPC व 3/4 DP ACT में गिरफ्तार कर पुलिस ने हिरासत में ले लिया!










