
CRS NEWS रायबरेली, 09 अगस्त 2023। कलेक्ट्रेट स्थित एन0आई0सी0 में भारत सरकार की महत्वाकांक्षी एग्री स्टैक योजना के अन्तर्गत जनपद रायबरेली के डी०एम०टी० / टी०एम०टी० द्वारा 10 सर्वेयर, 10 सुपरवाइजर 7 वेरीफायर की सकुशल ट्रेनिंग सम्पन्न करायी गई, जिसमें कृषि विभाग की तरफ से उप कृषि निदेशक विनोद कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी विनय सिंह विषय वस्तु विशेषज्ञ पंकज कुमार शुक्ला द्वारा प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया गया। उन्होंने बताया कि 10 अगस्त 2023 से डिजिटल क्राप सर्वे का कार्य शुरू हो रहा है, जिसमें रायबरेली के 10 राजस्व ग्रामों में फसल सर्वेक्षण का काम डिजिटल आधार पर होगा एवं अन्य राजस्व ग्रामों में सामान्य की तरह सर्वेक्षण का कार्य किया जायेगा।










