
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर बाइक पर सवार एक युवक की हुई मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल
रायबरेली जगतपुर
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
एंकर लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर हुआ भीषण सड़क हादसा अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे गड्ढे में पलटा ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर हुई दर्दनाक मौत वहीं दूसरे की हालत गंभीर मामला जगतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नवाबगंज डिग्री कॉलेज के पास का है जहां तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रहे बाइक सवार दो युवक अरमान उम्र 15 वर्ष व गुफरान उम्र 18 वर्ष निवासी ऊंचाहार को रौंदते हुए सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार अरमान की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई वहीं गुफरान गंभीर रूप से घायल हो गया स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल लाया गया जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है










