बछरावां रायबरेली। उन्नाव जनपद की धरती में जन्मे और बछरावां क्षेत्र को अपनी वाणी, कलम एवं ज्ञान से प्रकाशित करने वाले वरिष्ठ शिक्षाविद, साहित्यकार एवं अपनी कविताओं और गीतों से महफिल में चार चांद लगाने वाले गुरुजी के उपनाम से जाने जाने वाले भगवान कुमार अवस्थी का जन्म दिवस आज धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उनके मित्र गणों ने उपस्थित कस्बे के वरिष्ठ व्यवसाई सौरमंडल शुक्ला ने बताया कि गुरु जी का सानिध्य एवं आशीर्वाद हम सभी को समय समय पर प्राप्त होता रहता है। साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि उन्नाव जनपद की धरती में जन्मे इस कलम का सिपाही ने आज बछरावां क्षेत्र में ही नहीं अपितु जनपद के शिक्षा जगत में अपनी एक अलग पहचान बना रखी है। इस मौके पर सुनील सागर, अंकित शुक्ला, हरेकृष्ण पांडे, राजकुमार गुप्ता, अरुण नारायण, प्रवेश वर्मा सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य सज्जनगण उपस्थित रहे।










