
ऊंचाहार, दक्षिण वाहिनी मां गंगा, महिर्ष गोकर्ण एवं राजा भगीरथ की तपोस्थली गोकना घाट पर हम सबके प्राण प्रभु श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर सीता रामी का पाठ,सुंदरकांड का पाठ, प्रभु श्री राम की महाआरती, प्रवचन, संकीर्तन मां गंगा गोकर्ण जन कल्याण सेवा समिति के तत्वाधान में किया गया। इस आयोजन के मुख्य अतिथि सिद्धार्थ चौधरी उप जिलाधिकारी विशिष्ट अतिथि आदर्श कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना ऊंचाहार एवम् कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के मुख्य संरक्षक रतीपाल शुक्ला ने किया, संस्था के सचिव व मुख्य पुजारी पंडित जितेंद्र द्विवेदी ने बताया कि प्रातः 10:00 बजे से 2:00 बजे तक सीता रानी का पाठ 2:00 बजे से 4:00 बजे तक सुंदरकांड का पाठ उसके बाद प्रभु श्री राम जी के आदर्शों पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया तत्पश्चात प्रभु श्री राम की महा आरती की गई 5100 दीपदान से गोकर्ण तीर्थ ,गोकना घाट जगमगाया सभी ने आरती पूजन, दीपदान किया गया लोगों ने विचार व्यक्त किए,उसके बाद में प्रवचन और संकीर्तन का कार्यक्रम हुआ। प्रातः काल से ही सैकड़ो लोग कार्यक्रम में समय अनुसार सहभागिता देते रहे। उक्त अवसर पर बृजेंद्र सिंह उप निरीक्षक, सचिन शर्मा उप निरीक्षक, वरिष्ठ समाजसेवी डॉक्टर अजहर जी, पारसनाथ पांडे ,अर्जुन प्रसाद तिवारी, राधेश्याम पाठक, राकेश जयसवाल बाबूगंज,राहुल सिंह,शत्रुघ्न सिंह मिंकु,अर्पित कुमार गजानन, राजीव कुमार, अर्चना द्विवेदी, अंदना देवी ,सोमेश्वरी देवी, काजल देवी, अमित निषाद, रामकुमार निषाद ,आदित्य निषाद, फूलचंद निषाद ,रामबाबू निषाद ,सोमेश कुमार, शिवराज सैनी, उमेश द्विवेदी सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।










