
दीनशाह गौरा सी एच सी अधीक्षक ज्ञान प्रकाश सिसोदिया के नेतृत्व में गौरा में धूप और लू से बचने के लिए निकली गई रैली
गदा गंज रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
रायबरेली मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार सिंह के सफल सानिध्य निर्देशन पर तेजतर्रार नवयुवक तीमारदारों के मसीहा कहे जाने वाले दीन शाह गौरा चिकित्सा अधीक्षक डॉ ज्ञान प्रकाश सिसोदिया के सफल सानिध्य नेतृत्व एवं पर्यवेक्षण में समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दीनशाहगौरा से दीनशाहगौरा बाजार तक तपिस धूप और लू से बचने के लिए आम जनजीवन के हितार्थ एक जन चेतना रैली निकाली गई जिसमें समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ के अतिरिक्त अनेक ग्राम के भी संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे लगभग 200 लोगो की संख्या से निकाली गई रैली मैं समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दीनशाहगौरा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ ज्ञान प्रकाश सिसोदिया के द्वारा घर घर जाकर तपिश धूप और लू से बचने के लिए तौर तरीके बताएं और ओआरएस घोल व जिंक की गोलियां वितरित की गई साथ ही साथ प्रधानमंत्री योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री योजना आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवाने के बारे में व्यापक प्रचार प्रसार किया गया जन जागरूकता रैली को देखते हुए लोगों ने चिकित्सा अधीक्षक डॉ ज्ञान प्रकाश सिसोदिया की सराहना की और यह भी बताया कि जब से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर सिसोदिया की तैनाती हुई है तब से मरीजों को व्यापक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं साथ ही अपने सरल मृदुभाषी स्वभाव से डॉक्टर ज्ञान प्रकाश सिसोदिया लोगो के दिलो में अपनी जगह बनाए हुए है और उनके कार्य की सराहना क्षेत्र में चारो तरफ की जा रही है इस मौके पर फार्मेसिस्ट राम सुमेर पाल, जितेंद्र यादव, लैब टेक्नीशियन निखिल हेमंत एवं महिला स्टाफ भी मौजूद रहे कार्यक्रम का प्रारंभ व समापन डाक्टर ज्ञान प्रकाश सिसोदिया चिकित्सा अधीक्षक समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दीनशाहगौरा के द्वारा किया गया।










