
CRS NEWS रायबरेली आज दिनाँक 31 अगस्त 2023 को पुलिस विभाग से अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हुये अधि0/कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक रायबरेली के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक श्री नवीन कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी लाइन/महराजगंज द्वारा पुष्पमाला व शॉल पहनाकर सम्मानित करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह आदि प्रदान किया गया, साथ ही पुलिस विभाग में उनके द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण योगदान व उत्कृष्ट कार्य एवं उनकी कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की गयी तथा उपस्थित अधि0/कर्मचारीगणों द्वारा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना के साथ भावभीनी विदाई दी गयी। सेवानिवृत्त हुये अधिकारियों/कर्मचारियों का विवरण निम्नवत् है।










