
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
रायबरेली दीनशाहगौरा गदागंज,सुहागिन महिलाओं ने अखंड सौभाग्य के लिए करवा चौथ का निर्जला ब्रत रखा निर्जला व्रत रखकर किया पूजा पाठ ,चांद का दीदार कर मांगी सुख समृद्धि महिलाओं का विश्वास अखंड सौभाग्य पति की लंबी आयु के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गदागंज निवासिनी श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव व पुत्र बधू श्रीमती अपेक्षा श्रीवास्तव ने बताया कि यह ब्रत हम महिलाऐं अपने पति की दीर्घायु के लिए निर्जला रखते हैं।इससे पति की दीर्घायु के साथ साथ ईश्वर उनकी सुरक्षा भी करते है। महिलाएं आज सुबह से ही करवा चौथ के व्रत की तैयारी में लग गई थी ,सुबह से घर की सफाई लिपाई पुताई करके घर को शुद्ध करके करवा चौथ का व्रत रखकर शाम को चंद्र दर्शन करके पति की लंबी आयु की कामना ईश्वर से किया ।उसके बाद महिलाओं ने पति का चरण स्पर्श कर और माता-पिता का आशीर्वाद लिया। महिलाओं ने आज विशेष व्यंजन बनाकर शाम के समय विधि विधान से पूजा पाठ आरती करके चलनी से किया चांद का दर्शन, पति के साथ मिलकर व्यंजनों का आनंद उठाया ।आज करवा चौथ के दिन गांव से लेकर शहर तक करवा चौथ त्यौहार की धूम मची रही ब्यूटी पार्लर की दुकानों में सजने संवरने के लिए महिलाओं ने लाइन लगा रखी थी ,वहीं कपड़े की दुकान में अपने पसंद की कपड़ों की खरीदारी ,तथा ज्वैलरी की दुकानों पर भी महिलाओं की लाइन लगी हुई है।






