
गदागंज रायबरेली।
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
दीनशाह गौरा गदागंज रायबरेली में दीनशाह गौरा ब्लाक अंतर्गत गदागंजम में आस्था का प्रतीक स्थित बाबा गदादास का मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक है जहां बताया जाता है कि सच्चे दिल से मांगी गई सभी मनोकामना बाबा की दया से पूरा होती है आज महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व पर बाबा गदादास के मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने सुबह से ही जलाभिषेक करना प्रारंभ कर दिया है जहां बाबा गदादास की मूर्ति के साथ भगवान राम,लक्ष्मण सहित चारों भाइयों का भी मंदिर विराजमान है जहां श्रद्धालुओं ने जल चढ़ाकर बाबा और भोलेनाथ से अपनी मुरादें मांगी सुदूर-दूर से आए हुए भक्तों,दर्शनार्थियों का मजमा लगा रहा सुबह से लगभग हजारो की संख्या में लोगों ने जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न किया और विश्व कल्यार्थ की कामना की ऐसी मान्यता है जो भक्त बाबा गदादास मंदिर में सच्चे मन से आता है उसकी मनोकामना जरूर पूरी होती है शिवरात्रि के पावन पर्व में भक्तों की उमड़ी भीड़ सुबह से ही किया जलाभिषेक और भाव विभोर होकर भक्तों ने खूब लगाए जयकारे गदागंज बाबा गदादास के ही नाम से पुकारा जाता है शिवरात्रि के अवसर पर भक्तों ने पूजन अर्चन करके भाव विभोर होकर लगाए जयकारे गदादास बाबा सभी भक्तों की मनोकामना पूर्ण करते हैं।










