
सीबीएसई ने घोषित किए परिणाम
बगहा,सलोन।15 अप्रैल 2026 ( बुधवार)। न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बगहा, रायबरेली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आज हाईस्कूल परीक्षा सत्र 2025-2026 का परिणाम घोषित किया गया, जिसमें विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम विशेष उत्साहवर्धक रहा। श्रेयांश मिश्रा ने 98.4 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान पर रहे। टॉप टेन में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों में रवि पटेल और राजकुमार साहू ने 98% से दूसरा और वैदिता त्रिपाठी 97.2% से तीसरा स्थान प्राप्त किया। इनके अतिरिक्त शिवांश तिवारी 96.6%, कायनात खान 96.4%, वैष्णवी पांडेय 95.6, आराध्य जायसवाल 94%, प्रिया साहू 93.6%, सोमिल मौर्य और आदेश यादव 93.2%, रुचि और निधि तिवारी 92.8%, अखिल मिश्रा 92.4% अर्जित कर टाप टेन में जगह बनाई।विद्यालय के कुल 20 बच्चों ने 90% और उससे अधिक अंक प्राप्त किए। सब्जेक्ट टॉपर रहे बच्चों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में श्रेयांश मिश्रा, रवि पटेल, वैदिता त्रिपाठी व आदेश यादव और सामाजिक विज्ञान में राजकुमार साहू ने 100 में पूरे 100 अंक प्राप्त कर अपने मेधावी होने का परिचय दिया। इसके अलावा श्रेयांश मिश्रा ने अंग्रेजी और गणित, राजकुमार साहू ने गणित, वैदिता त्रिपाठी और वैष्णवी पांडेय ने अंग्रेजी, श्रुति सिंह ने हिंदी और पूनम मौर्या ने फिजिकल एक्टिविटी ट्रेनर विषय में 99 अंक लाकर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय – प्रांगण में मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ ही आए हुए अभिभावकों का भी फूल मालाओं से अभिनंदन किया गया तथा उनका मुंह मीठा कराया गया। बच्चों की सफलता से उत्साहित अभिभावकों के द्वारा ख़ुशी जाहिर की गई। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती कामाक्षा सिंह ने विद्यार्थियों को उनकी बेहतर सफलता के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों की इस तरह की बेहतरीन सफलता के पीछे शिक्षकों का अमिट योगदान रहता है जो अभिभावकों के सहयोग से ही उल्लेखनीय स्वरूप को प्राप्त होती है। इसके अतिरिक्त इस अवसर पर उपस्थित अभिभावकों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।










