
सलोन रायबरेली
तहसील सलोन जनपद रायबरेली के भट्ठा मालिकों की बड़ी बैठक हवेली गेस्ट हाउस में संपन्न हुई। जिसमें सरकार से राहत देने की गुहार करते हुए भट्ठा मालिक राहुल रस्तोगी, रजनीश चंद्र, सलभ रस्तोगी ने चेताया कि यदि ईट भट्ठा बिक्री पर जी एस टी नहीं घटाई गई तो ईट महंगी हो जाएगी। समर बहादुर सिंह दद्दू ने बताया कोयले की कीमत जो 8000-9000 प्रतिष्ठान रहती थी। इस सीजन में 18000-20000 प्रति टन पहुंच गई है। इसकी कमरतोड़ महंगाई से ईंट उत्पादन लगातार बहुत बढ़ गई है।
जिला अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह त्यागी एवं महामंत्री विमल तलरेजा ने बताया कि सरकार हमारी गुहार नहीं सुन रही है। इसलिए मजबूर होकर अनिश्चितकालीन हड़ताल का आवाहन किया जा रहा है हमारी मुख्य मांगे हैं
*1-पूर्व की भांति जी एस टी 6% से घटाकर 1% की जाए*
*2-कोयला उचित मूल्य पर दिलाया जाए*
*3-जिग जैक भट्ठे में परिवर्तन करते हुए 5 वर्ष का समय दिया जाए*
*4-श्रमिकों के हित में श्रम कानून को सरल एवं व्यवहारिक बनाया जाए*
*5-ईट मिट्टी खनन में भट्टे के उपयोग पर उत्पीड़न बंद किया जाए*
*6-लाल ईंट की खपत सरकारी योजना में बढ़ाई जाए*
बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया है कि उपरोक्त सभी मांगों को पूर्ण होने के पश्चात ही ईट उत्पादन कार्य प्रारंभ किया जाएगा। तब तक ना कोयला खरीदेंगे और ना ही लकड़ी खरीदेंगे, न ही श्रमिकों (मजदूरों) की भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ करेंगे। बैठक में राकेश जीवनानी, विपिन जायसवाल, विशाल चंदानी,राजा अली, मनोज पाल,अनिल चंदानी,अशोक रस्तोगी,संतोष यादव,टोनी,रोमी रस्तोगी,बी एल यादव,कपिल तिवारी,शेखर शुक्ला,वजीद, राजकुमार चौधरी सहित भारी संख्या में भट्ठा स्वामी उपस्थित रहे










