ई-रिक्शा चालक के हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया!
CRS शाहजहाँपुर-3 फरवरी को थाना रौजा क्षेत्र में निर्माणाधीन एन.एच. 24 पर सड़क के किनारे मिट्टी में दबा हुआ एक अज्ञात व्यक्ति शव बरामद हुआ था, जिसके गले में
लोहे की एक छैनी घोपी हुई मिली थी! उक्त शव की पहचान चाँद मिंया उर्फ बब्बू पुत्र निजाकत, मौहल्ला तारीन गाड़ीपुरा थाना रामचन्द्र मिशन जनपद शाहजहाँपुर के रूप में हुई! मृतक 23 जनवरी को ई-रिक्शा लेकर अपने घर से गया था तथा शाम को वापस नहीं लौटा था! इसके सम्बन्ध में मृतक की पत्नी श्रीमती फरहा ने थाना रामचन्द्र मिशन पर दिनांक 24 जनवरी को गुमशुदगी दर्ज करायी गयी थी! उक्त गुमशुदा व्यक्ति का शव मिलने के सम्बन्ध में तत्काल शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गयी व हत्या के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर थाना रामचन्द्र मिशन पर नियुक्त प्रभारी निकीक्षक अरविन्द कुमार सिंह चौहान ने विवेचना प्रारम्भ कर दी!
घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ने मौका मुआयना कर एस०ओ०जी० टीम को घटना के शीघ्र व सफल खुलासे हेतु लगा दिया था! एस०ओ०जी० टीम और थाना रामचन्द्र मिशन पुलिस द्वारा निरन्तर घटना के अनावरण के सापेक्ष इलेक्ट्रोनिक सर्विलांस एंव ग्राउण्ड इन्टेलिजेंस संकलित की जा रही थी, तथा घटना से सम्बन्धित सभी पहलूओं की बारीकी से जाँच पड़ताल की गयी!
मुखबिर की सूचना के थाना आरसी मिशन पुलिस व एस.ओ.जी टीम ने अभियुक्तगणों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया व उनके कब्जे व निशादेही पर मृतक चाँद मिंया उर्फ बब्बू का लूटा गया ई-रिक्शा, उसकी आर०सी०, मृतक के आधार कार्ड की छायाप्रति, ई-रिक्शा की नम्बर प्लेट एवं अवैध असलाह व कारतूस भी बरामद किये गये हैं! उक्त अभि०गणों की गिरफ्तारी पर अभियोग में धारा 394/411 भादवि की वृद्धि की गयी
गिरफ्तार किये गये अभियुक्तगण
शाहवर उर्फ खूटी पुत्र मसूद अली निवासी मौहल्ला बिजलीपुरा थाना कोतवाली, 2. मौहम्मद शैफ उर्फ बटलर पुत्र इस्लामुद्दीन निवासी मौहल्ला बिजलीपुरा थाना कोतवाली!
पूंछतांछ में अभियुक्तगण ने बताया की वो दोनो एक ही मौहल्ला बिजलीपुरा में आस-पास के रहने वाले हैं तथा गहरे दोस्त हैं! इनका उठना- बैठना, खाना-पीना साथ रहता है! दिनांक 23.01.2023 को इन दोनो ने मिलकर कोई ई-रिक्शा लूटने की योजना बनाई तथा उसके अनुरूप ही एक ई-रिक्शा किराये पर करके पहले बरेली मोड़ पहुँचे वहाँ शराब के ठेके से एक पव्वा शराव अपने लिए व एक पव्वा रिक्शा चालक मृतक चाँद खां के लिए स्वंय खरीदा तथा रास्ते में शराब पी उसके बाद खाना खाने का बहाना बनाकर ई-रिक्शा को रौजा क्षेत्र में ग्रीनवैली चौराहे से मैजवान की तरफ ओवर ब्रिज के पास ले आये तथा वहाँ आकर निर्माणाधीन हाईवे की तरफ बहाने से ई-रिक्शा को ले आये तथा ई-रिक्शा छिनने का प्रयास किया जिसका मृतक चाँद खाँ ने विरोध किया तो ई-रिक्शा के टूल बॉक्स में रखी लौहे की छैनी से पहले बटलर ने मृतक के मुँह पर वार किये व फिर शाहवर उर्फ खूटी ने वह छैनी मृतक के गले में घोप दी जिससे मौके पर ही चाँद मिंयाँ की मृत्यु हो गयी तो आनन फानन में मृतक के शव को सडक किनारे ही कच्ची मिट्टी हटाकर उसमें गाढ़ दिया व उसके उपर एक पत्थर रख दिया तथा मृतक का ई-रिक्शा, मोबाइल फोन व उसकी जेब में रखे 210 रूपये लूटकर मौहल्ला बिजलीपुरा में अपने घर आ गये! मोबाइल फोन के माध्यम से पकड़े जाने के डर के कारण फोन को खन्नौत नदी में फेंक दिया था!
ई-रिक्शा को छुपाये गये स्थान से ले जाकर कहीं अन्य स्थान पर ले जाते समय पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया है । गिरफ्तार अभियुक्तों को विधिक कार्यवाही कर भेजा गया जेल!










