
गदागंज रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
रायबरेली गदागंज थाना प्रभारी शरद कुमार लगातार अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगा रहे व लगातार अपराधियों की धरपकड़ कर उन्हें जेल की हवा खिला रहे है
वही थाना प्रभारी शरद कुमार के प्रयास से गदागंज पुलिस टीम के द्वारा पच्चीस हजार रुपए का गैंगस्टर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही कर जेल भेजा गया है एक्शन मूकृत कार्यवाही के अन्तर्गत आज दिनांक 21 मई 2023 को थाना गदागंज पुलिस टीम के द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिरखास की सूचना पर थाना गदागंज पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या-77/23 धारा-2/3 उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द अधिनियम का वाँछित इनामिया अभियुक्त सलीम पुत्र हनीफ निवासी आजादनगर थाना कोतवाली नगर जनपद रायबरेली को महामाया नगर चौराहा के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है । जिसके विरूद्ध थाना गदागंज पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया है ।
*नाम पता अभियुक्तः-*
सलीम पुत्र हनीफ निवासी आजादनगर थाना कोतवाली नगर जनपद रायबरेली ।
*आपराधिक इतिहास सलीम-*
1. मु0अ0सं0-55/2015 धारा-3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम थाना कोतवाली नगर रायबरेली ।
2. मु0अ0सं0-151/2021 धारा-8/15 एनडीपीएस अधिनियम थाना कोतवाली नगर रायबरेली ।
3. मु0अ0सं0-694/2022 धारा-4/25 शस्त्र अधिनियम थाना कोतवाली नगर रायबरेली ।
4. मु0अ0सं0-743/2016 धारा-3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा-11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम रायबरेली।
5. मु0अ0सं0-711/2017 धारा-3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा-11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम रायबरेली।
6. मु0अ0सं0-11/2023 धारा-3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा-11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम थाना गदागंज रायबरेली।
7. मु0अ0सं0-77/2023 धारा-2/3 उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द अधिनियम थाना गदागंज रायबरेली।
8. मु0अ0सं0-92/2016 धारा-3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा-120B भादवि थाना गदागंज रायबरेली।
9. मु0अ0सं0-119/2023 धारा-3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा-120B भादवि थाना बछरावां रायबरेली।
10. मु0अ0सं0-132/2023 धारा-307 भादवि व 3/25 शस्त्र अधिनियम थाना बछरावां रायबरेली ।
11. मु0अ0सं0-463/2020 धारा-323,504,506 भादवि थाना भदोखर रायबरेली ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक शरद कुमार थाना गदागंज रायबरेली।
2. मुख्य आरक्षी राजबहादुर थाना गदागंज रायबरेली ।
3. आरक्षी प्रेमवीर थाना गदागंज रायबरेली ।
4. आरक्षी रिशान्त कुमार थाना गदागंज रायबरेली।










