
गदागंज पुलिस रही मुस्तैद क्षेत्र में अमन-चैन से होली का त्यौहार सकुशल हुआ सम्पन्न।
रायबरेली गदागंज थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह की सतर्कता से होली का त्यौहार सकुशल हुआ सम्पन्न वही धमधमा में होली का पर्व आपस में भाईचारे से मिलजुलकर अमन-चैन पूर्वक मनाया गया जहां पर अराजकता अशांति फैलने की आशंका थी पुलिस बल मौजूद रही वही गदागंज थाना क्षेत्र के अति संवेदनशील गांव धमधमा में आज सुबह से ही गदागंज थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ सतर्कता से भ्रमण कर लोगो से मेल मिलाप कर आपसी भाईचारा से होली के पर्व को मनाने के लिए लोगो से अपील की और कहा की यह पर्व आपसी सौहार्द भाईचारा मेल मिलाप का पर्व है सभी लोग गिले शिकवे मिटाकर प्रेम पूर्वक गले मिलकर होली के त्यौहार को मनाए इस दौरान डलमऊ क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार नौहवार गदागंज थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह,उप निरीक्षक गौरवमलिक,लेखपाल मो अमीन व भारी पुलिस बल मौजूद रही।









