
घर से दुकान के लिए निकले मासूम बच्चे का शव पेड़ से लटकता मिला क्षेत्र में मचा हड़कंप परिवारजनों ने जताई हत्या की आशंका
महाराजगंज रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद अली
एंकर घर से दुकान के लिए निकले मासूम बच्चे का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला परिजनों ने जताई हत्या की आशंका मामला महाराजगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूरे फेरू गांव का है जहां लाइट टेंट की दुकान चलाने वाले श्रीपाल के 13 वर्षीय बेटे सत्यम का शव एक पेड़ से लटकता हुआ मिलने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया परिजनों की मानें तो श्रीपाल का बेटा सत्यम कक्षा 6 का छात्र था और स्कूल से लौटने के बाद उसने घर पर खाना खाया और कुछ देर बाद गांव के किनारे अपनी दुकान के लिए निकला लेकिन वह दुकान नहीं पहुंचा है देर शाम तक जब बेटा घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की रात लगभग 9:00 बजे के करीब ग्रामीणों ने घर से लगभग 200 मीटर दूर पर स्थित एक बाग में पेड़ में रस्सी के सहारे लटके हुए बच्चे को देखा घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और देखते-देखते ग्रामीणों का हुजूम इकट्ठा हो गया परिजनों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को पेड़ से नीचे उतारा वहीं पिता ने बच्चे की हत्या कर उसका शव पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया है वहीं पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है









