
रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
हर्ष फायरिंग के दौरान बुजुर्ग के पेट में लगी गोली बुजुर्ग की हालत गंभीर
एंकर-रायबरेली में हर्ष फायरिंग के दौरान बुज़ुर्ग के पेट में गोली लगी है। गोली लगने से घायल बुज़ुर्ग को जिला अस्पताल लाया गया था जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर किया गया है। मामला खीरों थाना इलाके का है। यहां जसमऊ गांव के रहने वाले शेर बहादुर के बेटे का तिलक चढ़ रहा था। उसी दौरान कुछ लोग तमंचे से हर्ष फायरिंग करने लगे। हर्ष फायरिंग के बीच खाना खा रहे 52 वर्षीय बुज़ुर्ग जय शंकर मिश्रा इसकी चपेट में आ गये। जय शंकर मिश्रा के पेट में गोली लगने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। इसी बीच सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जय शंकर मिश्रा को आनन फानन अस्पताल रवाना किया जहां बुजुर्ग की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर किया गया, उधर हर्ष फायरिंग करने वाले मौके से फरार बताये जा रहे हैं। पुलिस फायरिंग करने वालों की तलाश में जुट गई है।










