ज्योति और शिवानंद ने वैदिक मंत्रों के साथ लिए अग्नि के सात फेरे!
गायत्री चेतना केंद्र पर दहेज रहित विवाह सम्पन्न!
CRS पुवायाँ/शाहजहाँपुर-सोमवार को गायत्री चेतना केंद्र गायत्री परिवार के स्थानीय कार्यालय पर नगरिया प्रयागपुर की ज्योति परिणय और बनियानी गांव के शिवानन्द का विवाह गायत्री परिवार की ओर से वैदिक विधि विधान से सम्पन्न हुआ!
वैवाहिक जोड़े ने विधिवत अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए और जन्म-जन्म तक साथ निभाने का प्रण किया!
सुन्दर काण्ड महिला समिति और गायत्री परिवार ने सम्पूर्ण वैवाहिक कार्यक्रम सम्पन्न कराया! इस अवसर पर व्यापार मण्डल की ओर से डिनर सेट भेंट किया गया!
इस अवसर पर आभा गुप्ता, मीना गुप्ता ,नीलम गुप्ता, रेशू गुप्ता, दीप्ति कामिनी ,आरती आदि सुन्दर काण्ड महिला समिति कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा!










