तुम मेरा साथ दो, मै तुम्हें अधिकार दूंगा। भारतीय कृषक दल का सत्याग्रह 46 वे दिन जारी।

CRS शाहजहांपुर। नगर स्थित कोतवाली के सामने की शहीद कुटी के पास छुट्टा जानवरों एवं जनहित समस्याओं को लेकर, भारतीय कृषक दल का धरना आज 46 वे दिन जारी है और इस बीच जिला प्रशासन ये स्थानीय प्रशासन/जनप्रतिनिधि के किसी नुमाइंदे द्वारा उक्त सत्याग्रह का समापन कराने की सुध नहीं ली गई। उन्होंने जनहित में जनता से “तुम मेरा साथ तो, मै तुम्हे अधिकार दूंगा” के नारे के साथ जनता का आवाहन किया है।
धरना स्थल पर संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद यादव “जनसेवक” ने कहा लोक तंत्र में जनता की बात अधिकारी राजनेता सुनते है उनकी पीड़ा का निवारण करते हैं, 46 दिनों से शांतिपूर्ण सत्याग्रह की उपेक्षा अधिकारियों की मनमानी और तानाशाही का सूचक है। इस तानाशाही व्यवस्था के खिलाफ अब जनता सड़कों पर उतरेगी तो जिला प्रशासन जिम्मेदार होगा। हम लोकतंत्र के हत्यारे अधिकारियों एवं राजनेताओं से जनहित की रक्षा के लिए संकल्पित है, 9 फरवरी को मुख्यमंत्री जी से मिलकर जनसमस्या से अवगत कराएंगे और भ्रष्ट अधिकारियों का काला चिट्ठा सौपेगे।
भा० कृ० द० द्वारा आज 45 दिन चल रहे सत्याग्रह की प्रमुख मांगे:1-छुट्टा गाय सांडों की ज्वलंत समस्या। 2-सलेमपुर से खैरपुर मार्ग की मरम्मत। 3-तहसील प्रशासन द्वारा जनहित प्रार्थना पत्रों को उपेक्षा 4-दोशपुर रतनपुर रजपुरा फाजीलपुर होकर तिलहर तक डामरीकरण। 5-खैरपुर चौराहा पर फ्लाईओवर। 6-तिलहर बसड्डा तक बस संचालन। 7-बिरियाबाबा रोड पर नो पार्किंग जोन। 8-धान खरीद में फर्जी सत्यापन एवं करोड़ों की एमएसपी घोटाले की जांच। 9-यूरिया डीएपी के साथ किसानो एवं फुटकर दुकानदारों को टैगिंग के लिए मजबूर किया जाना। 10-कटरा में किसान मंडी निर्माण। 11-कटरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का स्टॉपेज। 12-तिलहर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का स्टॉपेज। 13-चोरी की घटनाओं को थाना पुलिस द्वारा दवा देना। 14-खैरपुर पीएचसी के सुचारू संचालन। 15-तिलहर के दक्षिण लखोहा फाजिलपुर बंधा राजनपुर होकर गंधार रजवाहा के किनारे बाईपास का निर्माण कराए जाने जैसी जनहित मांगी है। आज सत्याग्रह पर जिला अध्यक्ष भानु प्रताप गंगवार, दिनेश राठौर,सुरेंद्र सिंह,हरिओम, विनोद सिंह, चंद्रपाल, शिवोम, महेशपाल, बागेश यादव, नत्थुलाल, आर्यकांत यादव, लीलाधर, पेशकार कश्यप,राकेश सिंह,रामनिवास सिंह,लटूरी सिंह,, उपस्थित रहे।










