
डलमऊ रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
डलमऊ – गंगा एक्सप्रेस वे निर्माण में लगे एक मिलर की टक्कर से एक मासूम की जान चली गई, मौके पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जिले में बन रहा गंगा एक्सप्रेसवे लोगों के लिए निर्माण के पहले काल साबित हो रहा है, एक्सप्रेस वे निर्माण में लगे डम्फर अनियंत्रित गति से लोगों की जान ले रहे हैं, आज फिर जगतपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार मिलर ने एक मासूम की जान ले ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जगतपुर थाना क्षेत्र के दुर्गागंज में शुभम पुत्र पवन कुमार निवासी पूरे गोपाल मजरे बेलाभाला थाना भदोखर अपनी नानी की यहाँ दुर्गागंज आया हुआ था, घर के पास ही खेलते समय एक मिलर ने रौंद दिया, जिससे कि शुभम की मौके पर ही मृत्यु हो गयी।
जानकारी के मुताबिक डम्फर बाबूगंज के पास स्थित एक प्लांट से गंगा एक्सप्रेस वे के निर्माणाधीन खण्ड संख्या 505 पर आया हुआ था , वापस जाते समय दुर्गागंज में बालक को रौंद दिया।
ग्रामीणों ने ट्रक चालक को मौके से पकड़ लिया , सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों ने आये दिन सड़क पर अनियंत्रित डम्फर व मिलर को नशेड़ी ड्राइवरों द्वारा चलवाने का आरोप लगाया है।









