

शासन के निर्देशानुसार स्कूल चलो अभियान के उद्घाटन कार्यक्रम को प्रोजेक्टर के माध्यम से विद्यालय प्रबंध समिति व अभिभावकों को दिखाया गया।श्रावस्ती जनपद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया जिसका सीधा प्रसारण बीआरसी गौरा मैं उप जिलाधिकारी डलमऊ व खंड शिक्षा अधिकारी

राकेश कुमार के निर्देशन में प्रारंभ हुआ इस के अलावा अन्यत्र विद्यालयों में भी पूर्व माध्यमिक विद्यालय दीन शाह गौरा में किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार के निर्देश पर विकासखंड के सभी परिषदीय विद्यालयों में प्राथमिक विद्यालय धर्मापुर तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय रसूलपुर धरावा में संयुक्त रूप से प्रधानाध्यापक बजरंगबली व

सहायक अध्यापक सर्वेश कुमार, राजेश कुमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अलावा कम अपोजिट विद्यालय भगवंतपुर चंदनिया में भी प्रधानाध्यापक द्वारा स्कूल चलो अभियान रैली निकालकर बच्चों को स्कूल में अपना नाम पंजीकृत कराने के लिए प्रेरित किया गया











