
दीपावली पर हथकुई ग्राम प्रधान ने ग्राम पंचायत सदस्यों को उपहार स्वरूप मिठाई भेंट की
रायबरेली दीपावली के पावन अवसर पर विकास खंड जगतपुर क्षेत्र के हथकुई ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रमेश यादव
द्वारा ग्राम पंचायत सदस्यों व जरूरतमंदों को मिठाई भेंट कर दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी हथकुई ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रमेश यादव ने अपने-अपने क्षेत्रों में ग्राम पंचायत सदस्यों को मिठाई वितरित की। दीपावली पर्व को “प्रकाश पर्व” के रूप में मनाया जाता है और इस अवसर पर मिठाई बांटकर खुशियाँ साझा की गईं। मिठाई पाकर ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे।
इस अवसर पर रमेश यादव ने कहा, “दीपावली बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। भगवान श्रीराम द्वारा रावण का वध कर 14 वर्षों का वनवास पूर्ण कर अयोध्या लौटने की स्मृति में यह पर्व मनाया जाता है।” उन्होंने यह भी कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों को भी इस पर्व में मिठाई देकर उन्हें अपने परिवार के साथ आनंदपूर्वक त्यौहार मनाने का संदेश दिया गया।वहीं, रमेश यादव ने कहा, “ग्रामवासियों ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, मैं सदैव उनकी सेवा के लिए समर्पित रहूँगा। मेरा उद्देश्य है कि हर व्यक्ति तक विकास और सहायता पहुंचे।”









