
धमधमा ग्राम प्रधान मोबीन अंसारी ने पंचायत सदस्यों को बांटी मिठाई।
गदागंज रायबरेली।
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
गदागंज थाना क्षेत्र के विकास खण्ड दीनशाह के धमधमा गांव में ग्राम प्रधान मोबीन अंसारी के द्वारा दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में ग्राम पंचायत सदस्यों को मिठाई व गिफ्ट वितरित किया दीप पर्व के उपलक्ष्य में मिठाई पाकर खुश दिखे पंचायत सदस्यों ने प्रधान के साथ मिल बैठकर खुशी जाहिर की कहा उपहार छोटा हो या बड़ा खुशी आ ही जाती है ग्राम पंचायत सदस्य व प्रधान के बीच हुएं दीप पर्व पर संवाद यह पर्व असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। वहीं ग्राम प्रधान द्वारा कुछ क्षेत्रीय पत्रकारों को भी ग्राम प्रधान मोबीन अंसारी ने मिठाई वितरित किया।










