
रायबरेली ऊंचाहार
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
रायबरेली ऊंचाहार नगर पंचायत में जरूरत मंदो व पंचायत कर्मियों को मिठाई बांटकर उनके त्यौहार में चार चांद लगा दिए वैसे भी दीपावली का त्यौहार जीवन में प्रकाश व खुशिया लाने का त्यौहार है यह पर्व प्रकाश पर्व के रूप में मनाते है
रायबरेली ऊंचाहार नगर पंचायत अध्यक्ष शाहीन सुल्तान के द्वारा समस्त कर्मियों को दीपावली की शुभकामनाय दी गयी. साथ ही साथ दिन -रात एक करके,ईमानदारी से कार्य करने वाले मेहनती और परिश्रमी सफ़ाईकर्मीयों की प्रशंसा भी की. सफ़ाई कर्मियों के साथ साथ नगर के सभी कर्मचारियों ने नगर अध्यक्ष को शांति और भाईचारे से कार्यकाल गुज़ारने की बधाई दी. इस अवसर पर नगर पंचायत प्रतिनिधि अध्यक्ष अरशद सुल्तान ने सभी से पुनः नगर अध्यक्ष शाहीन सुल्तान को दूसरी बार अध्यक्ष बनाने के लिए प्रार्थना/दुआ करने को कहा.









