
ऊँचाहार,रायबरेली। निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर आम आदमी पार्टी के जिला संगठन प्रभारी के नेतृत्व में पार्टी संगठन निर्माण व प्रत्याशी के चयन को लेकर नगर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी व कस्बे युवा और बुजुर्ग मौजूद रहे।
आम आदमी पार्टी की ओर से बुधवार को नगर के मोहल्ला तकिया नूरशाह में संगठन निर्माण को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी व जिला संगठन मंत्री नदीम अशरफ जायसी ने जिला अध्यक्ष पुनीत सिंह के साथ शिरकत किया। जहाँ उनका जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सह प्रभारी नदीम अशरफ जायसी ने कहा निकाय के चुनाव करीब हैं इस बार आम आदमी पार्टी जिले के सभी निकायों में प्रत्याशी उतारेगी और दिल्ली मॉडल पर निकाय का विकास करके किस्मत बदल देगी। चुनाव को लेकर सभी निकाय क्षेत्र में भ्रमण कर प्रत्याशियों का चयन किया जा रहा है । इसके साथ ही संगठन में बड़े पैमाने पर लोग जुड़ रहे हैं और लोगों को जोड़ने काम तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व उनके मंत्रियों के विकास कार्यों से प्रभावित होकर पंजाब के लोगों ने आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई है। इसी मॉडल पर हम उत्तर प्रदेश में भी निकाय चुनावों में प्रत्याशी उतरेंगे और जीत दर्ज करके विकास कार्यों को पंख देकर नई उड़ान देंगे। आगे श्री जायसी ने कहा कि हमने जिले के कई निकायों का भ्रमण कर लिया है। जहाँ लगभग प्रत्याशियों का चयन हो चुका है। इसी क्रम में आज पूर्व चेयरमैन मोहम्मद सल्लन के साथ उनके घर पर बैठक कर चुनावी चर्चा की गई जिसमें सकारात्मक बातें हुईं हैं जल्द ही ऊँचाहार निकाय का प्रत्याशी घोषित किया जायेगा। कार्यक्रम में पुनीत सिंह जिला अध्यक्ष आम आदमी पार्टी रायबरेली, गौरव श्रीवास्तव सह प्रभारी आम आदमी पार्टी रायबरेली, विमल किशोर सबरा सह प्रभारी आम आदमी पार्टी रायबरेली, अश्वनी वर्मा पूर्व जिला उपाध्यक्ष आम आदमी पार्टी रायबरेली, आदित्य पाण्डेय पूर्व विधानसभा अध्यक्ष छात्र सभा ऊंचाहार, राकेश पाण्डेय विधानसभा अध्यक्ष, मोहम्मद सल्लन पूर्व चेयरमैन ऊँचाहार, शिव शंकर बघेल मुकीम अंसारी मुमताज, राम मोहन श्रीवास्तव रामू दादा आम आदमी पार्टी से पूर्व प्रत्याशी नगर पालिका रायबरेली, इंद्रमोहन सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष आम आदमी पार्टी रायबरेली।










