बच्चे के ऊपर गिरी चारा मशीन,गम्भीर घायल!
खुटार।थाना क्षेत्र के गांव सीतापुर में रहने वाले अनीश का सात वर्षीय पुत्र अनस सोमवार की दोपहर अपने घर के पड़ोस में ही बच्चों के साथ खेल रहा था तभी अचानक पास में रखी पशुओं के लिए चारा काटने वाली लोहे की मशीन मासूम बच्चों के ऊपर गिर गई।जिसमें दबकर मासूम अनस गंभीर रूप से घायल हो गया।चीख पुकार सुनकर परिजन मौके पर दौड़े और घायल अनस को खुटार के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।घायल मासूम बच्चे के पिता अनीस ने बताया कि घर पर कोई मौजूद नहीं था अनस पड़ोस के घर में खेलने गया था जहां लोहे की चारा मशीन रखी हुई थी अचानक बच्चे के ऊपर गिर गयी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।










