
जानवर से दुष्कर्म की घटना का वीडियो वायरल
बजरंग दल ने प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की कि मांग
बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत लोगों के मोबाइल पर जानवर से दुष्कर्म का एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल है। वायरल वीडियो 6 से 7 दिन पुराना बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक एक जानवर के साथ दुष्कर्म करता दिखाई दे रहा है। यह वीडियो लोगों में तेजी से फैल रहा है और लोग इस पर कड़ी प्रतिक्रिया प्रदर्शित कर रहे हैं। वायरल वीडियो थाना क्षेत्र के सुदौली गांव का बताया जा रहा है, गांव में भी वीडियो को लेकर तेजी से चर्चा है और दोषी युवक पर लोग कड़ी कार्यवाही की मांग भी दबी जुबान से कर रहे हैं। गांव में नाम न छापने की शर्त पर लोगों का कहना है कि वायरल वीडियो में जो युवक है वह विशेष संप्रदाय का है और उसकी उम्र 20 से 22 वर्ष है, वहीं जिस जानवर के साथ वह दुष्कर्म करता दिखाई दे रहा है वह गोवंश है। इस घटना को लेकर लोगों में बड़ा आक्रोश है। ग्रामीणों की मांग है कि उपरोक्त वीडियो की जांच कराकर दोषी युवक को गिरफ्तार कर कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए, जिससे कि समाज में कड़ा संदेश जाए और ऐसी घिनौनी हरकत करने की कोई दोबारा न सोचे। उक्त घटनाक्रम में बजरंग दल के द्वारा वायरल वीडियो के संबंध में प्रार्थना पत्र देकर स्थानीय थाने पर कार्यवाही की मांग की गई है। इसके संदर्भ मे इंचार्ज थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की तहरीर प्राप्त हुई है अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इस मौके पर संगठन के जिला संयोजक राजू भाई, श्रेयांश सोनी, शिव तिवारी जय तिवारी शिवम तिवारी अंशु पाल सहित संगठन के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।










