
सरकारी अस्पताल के गेट के ठीक सामने लावारिस अवस्था में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
बछरावां रायबरेली। बछरावां नगर में सरकारी अस्पताल के ठीक सामने सड़क पर लावारिस अवस्था में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह किसी काम से उधर से जा रहे थे उन्होंने देखा की कोई व्यक्ति सरकारी अस्पताल के गेट के ठीक सामने सड़क पार पड़ा हुआ है तत्काल इसकी सूचना बछरावां थाने को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों में शव को स्वास्थ्य कर्मियों की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया। जहां पर मौके पर मौजूद चिकित्सक डॉक्टर गणनायक पांडे ने चिकित्सीय परीक्षण करने के उपरांत मृत घोषित किया। पुलिस में शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नगर पंचायत के शव वाहन से रायबरेली भेज दिया। खबर लिखे जाने तक मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी।









