
जगतपुर रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
जगतपुर रायबरेली कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर पावर हाउस के निकट स्कॉर्पियो और ट्रक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसमें स्कार्पियो सवार 6 लोग घायल हो गए तथा ड्राइवर स्कॉर्पियो में फंस गया कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकालकर सभी घायलों को जगतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला चिकित्सालय भेजा गया
शुक्रवार की शाम लगभग 8:15 बजे भक्तिन के पुरवा मजरे ऊंचाहार देहात से भदोखर बारात जा रही है स्कॉर्पियो जगतपुर के पावर हाउस के निकट सामने से आ रही ट्रक में टकरा गई जिसमें सवार स्कार्पियो सवार मेवालाल श्यामलाल सुखराम बृजेश देवनाथ व चालक अवधेश निवासी पुरे भक्ति मजरे ऊंचाहार देहात घायल हो गए सभी घायलों को जगतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा गया सीएससी के डॉक्टर लाइक अहमद ने बताया कि सभी घायलों की हालत काफी गंभीर थी प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय भेजा गया जगतपुर थानेदार जगदीश यादव ने बताया कि सभी घायलों का उपचार कराया गया उपचार के बाद जिला चिकित्सालय भेजा गया है।









