
गदागंज रायबरेली।
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
गदागंज पावर हाऊस क्षेत्र के कजियाना ग्राम सभा के मलकनपुर गांव में तकरीबन एक सप्ताह से ट्रांसफार्मर फुंका हुआ है जिसकी वजह से गांव की लाइट पूरी तरह से थप्प पड़ी हुई है जिसकी वजह से लोगो को काफी परेशानियां हो रही है
ग्रामीणों ने बताया कि तकरीबन 1 सप्ताह से ट्रांसफार्मर जला हुआ है जिसकी वजह से हम लोगों को काफी परेशानियां हो रही है गांव में लाइट न आने की वजह से गर्मी में हम लोगों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है पानी की समस्या काफी हो रही है गर्मी की वजह से हम लोग रात में सो नहीं पा रहे हैं हम लोगों ने इसकी शिकायत पावर हाउस में की है लेकिन अभी तक कोई कर्मचारी मौके पर नहीं आया नहीं है।









