
ऊंचाहार,रायबरेली। रतापुर प्राथमिक विद्यालय में कमरे के निर्माण के नामपर घोटाला किया जा रहा है। घटिया निर्माण से बनने वाले कमरे से नौनिहाल की जिन्दगी का खतरा मंडरा रहा है। घटिया ईंट और मसाले का धड़ल्ले से उपयोग किया जा रहा है। ज़िम्मेदार अधिकारी अंजान हैं।
कन्दरावां ग्राम पंचायत के रातापुर प्राथमिक विद्यालय में
शिक्षा विभाग की ओर से लाखों की लागत से विद्यालय के कमरे का निर्माण कराया जा रहा है। कमरे के निर्माण में घटिया गुणवत्ता की ईंट और घटिया गुणवत्ता के मसाले का उपयोग किया जा रहा है। गुणवत्ता विहीन निर्मित कमरे विद्यालय के छात्र उपयोग करेंगे जिससे छात्रों की जिन्दगी पर खतरा मंडरा रहा है।
इतने बड़े हो रहे घोटाले पर ज़िम्मेदार अनदेखी कर रहे हैं जिसका नतीजा है कि सरकारी धन का दुरुपयोग करके मोटी रकम की कमाई की जा रही है।
इस बाबत एबीएसए से फोन कर जानकारी करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन नहीं रिसीव क़िया।










