राम मुरारी स्कूल में शिक्षा और संस्कार का अद्भुत संगम-सीडीओ!
वार्षिक उत्सव में बच्चों ने किया प्रतिभा प्रदर्शन! पुरुस्कार पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे!
CRS मीरानपुर कटरा/शाहजहाँपुर-
नेशनल हाईवे स्थित राम मुरारी पब्लिक स्कूल के वार्षिक उत्सव में बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई! वार्षिक उत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि सी डी ओ एस बी सिंह, विशिष्ठ अतिथि सीओ प्रियांक जैन ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया! स्कूल प्रबंधक डॉक्टर अशोक अग्रवाल ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर व शाल उड़ाकर सम्मानित किया!
इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा दिखाई।सरस्वती वंदना के बाद विभिन्न प्रांतो के लोक नृत्य प्रस्तुत किए गए बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखकर मुख्य अतिथि व अभिभावक गण गदगद हो गए! उन्होंने जमकर तालियां बजाई!
प्रतिभागियों व शिक्षकों को विद्यालय की उप प्रबंधक डॉक्टर किरण अग्रवाल ने पुरस्कृत किया! सीडीओ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि राममुरारी पब्लिक स्कूल में शिक्षा और संस्कार का अद्भुत संगम देखने को मिला है! शिक्षा के उद्देश्य से विद्यालय का वातावरण बहुत अच्छा है! सी ओ डॉक्टर प्रियांक जैन ने अपने संबोधन में बताया छोटे-छोटे बच्चों ने बहुत ही आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए हैं! शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में दक्ष होना प्रसंसनीय है! विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर लवलेश दत्त ने बताया कि विद्यालय को कक्षा 12 तक की सीबीएसई से मान्यता प्राप्त हो चुकी है! इस दौरान प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों व अभिभावक गाणों का आभार व्यक्त किया! कार्यक्रम का संचालन दसवीं की छात्रा यशी व सृषि ने किया! इस दौरान प्रमुख रूप से डॉक्टर चीना अग्रवाल दिनेश कुमार अग्रवाल हरिराम अग्रवाल शांतनु अग्रवाल आदि उपस्थित रहे!
Riport By-Anurag Aggarwal







