
रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
एंकर रायबरेली में रिश्तो को शर्मसार करते हुए कलयुगी मां की करतूत आई सामने नवजात बच्ची को साड़ी में लपेटने के बाद झोले में भरकर जंगल में फेंका स्थानीय ग्रामीणों ने नवजात शिशु को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में कराया भर्ती मामला शिवगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत पाराकला गांव के पास स्थित जंगल का है जहां एक कलयुगी मां की करतूत सामने आई है जिसने नवजात बच्ची को साड़ी में लपेटने के बाद झोले में भरकर उसको जंगल में फेंक दिया सुबह जब ग्रामीण टहलने के लिए निकले तो उन्होंने बच्चे के रोने की आवाज सुनी बच्चों के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण नजदीक जाकर देखा तो झोले के अंदर साड़ी में लिपटी हुई एक नवजात बच्ची मिली जो रो रही थी स्थानीय लोगों की मदद से नवजात बच्ची को 108 एंबुलेंस की मदद से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया डॉक्टर के मुताबिक बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ है सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात बच्ची को फेंकने वाली कलयुगी की मां की तलाश शुरू कर दी है।









