
लोकेशन रायबरेली
स्लग- रेप पीड़िता लग रही थाने के चक्कर नहीं मिला न्याय पहुंची पुलिस अधीक्षक कार्यालय
एंकर -पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए चाहे जितने कड़े कानून बनाये गए हों लेकिन तमाम कानूनों के बावजूद पीड़ित महिलाओं को अभी भी न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर होना पड़ रहा है। कुछ ऐसा ही मामला रायबरेली जनपद के भदोखर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां 22/05/2024 को गांव के ही दबंग युवक ने पड़ोस में रहने वाली युवती के साथ रेप (Rape) किया। इसके बाद हफ्ते भर तक पीड़ित लड़की और उसका परिवार पुलिस थाने में गुहार लगाता रहा, लेकिन किसी ने उसकी एफआईआर तक दर्ज नहीं की।यही नहीं आरोप है कि इस दौरान पुलिस उलटा पीड़िता से समझौता बनाने का दबाव बनाती रही। पीड़ित युवती अपने घर में बच्चों के साथ सो रही थी।पिता घर से बाहर खेतो कि रखवाली करने गये हुए थे।
तभी देर रात 12:00 बजे गांव के ही युवक ने कनपटी में अवैध असलहा लगाकर मैं लड़की के साथ जबरन दुष्कर्म किया और शोर गुल की आवाज होने पर लड़का घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। वहीं घटना के एक सप्ताह बीतने के बाद भी बड़ोखर पुलिस ने मुकदमा नहीं पंजीकृत किया पीड़िता पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।










