रोड नही तो वोट नही” नारे के साथ ईश्वरा गांव में मतदान का वहिष्कार!


CRS तिलहर/शाहजहाँपुर-ईश्वरा गांव में सड़को की खस्ता हालत और नगर को जोड़ने वाले रोड के निर्माण को लेकर सैकड़ो ग्रामीणो ने मतदान का वहिष्कार करने के साथ रोड नही तो वोट नही नारे के घंटो प्रदर्शन किया! उन्होने “रोड नही तो वोट ही” नारे के साथ जम कर प्रदर्शन किया!
ग्रामीणो ने आरोप लगाया कि गांव से बाहर तहसील मुख्यालय और खुदागंज ब्लाक मुख्यालय पहुंचने के लिए जहाँ उन्हे दशको से कठिन समस्याओं से दो चार होना पड़ता है वहीं बारसात के मौसम में गांव के विद्यार्थियों शिक्षा पर खासा असर पड़ता है! इस सम्बन्ध में ग्रानीणो ने अनेको बार मौखिक व लिखित रूप में क्षेत्रिय बिधायक व सासंद से गुहार लगाई परन्तु कोई हल नही निकलते देख ग्रामीण में रोष बढने लगा जिसके नतीजे गांव वालो ने 13 मई को होने वाले लोक सभा चुनाव में सामुहिक तौर पर मतदान का वहिष्कार कर दिया!
बाताते चले कि यह वही ईश्वरा गांव है जहाँ दशको पूर्व जमीन के नीच् तेल होने की सूचना भर से सरकार ने उसकी खोज में करोड़ो रुपया खर्च कर दिया था, यह दूसरी बात थी कि वहाँ तेल का अंश मात्र ही मिल सका था, इस प्रक्रिया के गांव में आज भी अवशेष देखने को मिलते हैं! सरकार जहाँ ग्रामीण क्षेत्रो को नगर से जोड़ने केलिए सड़क निर्माण में करोड़ो अरबो खर्च कर रही है वहीं लम्बा समय बीतने के बाद भी ईश्वरा निवासी आज भी एक मात्र सड़क कोचरस रहे हैं!










