
एंकर रायबरेली में देर रात हुआ दर्दनाक सड़क हादसा तेज रफ्तार दो बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराई, हादसे में तीन युवकों की मौके पर हुई दर्दनाक मौत, मामला लालगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बहाई गांव के पास का है जहां दो बाइकों पर सवार तीन युवक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गए टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर तीनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई सभी मृतक सरेनी थाना क्षेत्र के गोपाली खेड़ा गांव के रहने वाले थे, ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा वहीं एक साथ तीन मौतों से परिवार में कोहराम मच गया।










