विपक्ष सांसदो पर कार्यवाही के बिरोध में समाजवादी पार्टी का धरना!
CRS शाहजहाँपुर-संसदीय कार्यवाही को लेकर सरकार द्वारा विपक्ष के सांसदो की सदस्यता रद्द की कार्यवाही के बिरोध में समाजवादी पार्टी की जिला इकाई के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारिओं ने जिला अध्यक्ष तनवीर खाँ के नेतृत्व में धरना दिया और महामहिम राष्ट्रपति महोदय से मांग की!
उन्होने अपने संवोधन में कहा कि भाजपा सरकार को देश में बढ़ती बेरोजग़ारी दिखाई नही दे रही! युवाओं को रोजग़ार दिलाने के लिए, किसानो को उनका हक़ दिलाने के लिए मांग करने वालो पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार इस तरह की तानाशाही चला रही है जो देश के इतिहास में पहली बार हो रहा है! उन्होने आगे कहा कि अपना हक़ मांगने वाले 147 सांसदो को सस्पेंड किया गया है जो इतिहास में पहली बार सबसे गलत हो रहा है! उन्होने महामहिम राष्ट्रपति महोदय से उनको तुरंत बहाल किए जाे का निवेदन किया! उन्होने कहा कि हमारी समाजवादी पार्टी मांग करती है कि 147 सस्पेंड सासंदो को तत्काल बहाल किया जाए!








