हंगामे की भेट चढ़ी पालिका बोर्ड बैठक! छावनी में बदला पालिका परिसर! सभासदों ने किया बाहिस्कार विधायक को बैठा छोड़ गईं चेयरपर्सन हाजरा बेग़म!

तिलहर/शाहजहाँपुर-लंबे अंतराल के बाद बुलाई गई नगर पालिका वोर्ड बैठक, भारी गहमा गहमी के बीच शुरू हुई! दो चार विंदुओं पर चर्चा के दौरान ही सभासद सतेंद्र सिंह ने ज्यों ही आउट सोर्सिंग कर्मियों की भर्ती में अनियमितता का मुद्दा उठाया कि अचानक कुछ सभासद यह कहते हुए सदनों से बाहर चले गए कि उन्होंने दस्तखत कर दिए है, उनकी ओर से सभी प्रस्ताव पर सहमति है! इसी दौरान, सभासदो के विरोधी गुट ने हंगामा शुरू कर दिया! इसी हंगामे के दौरान चेयरपर्सन हाजरा बेग़म, विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं विधायक सलोना कुशवाहा को सदन में बैठा छोड़कर पीछे से निकल कर चली गईं!
सोमवार को दोपहर लगभग ढाई बजे, चेयरपर्सन की अनुमति पर ईओ कल्पना शर्मा ने बोर्ड बैठक की कार्यवाही शुरू की! कुछ ही देर में चंद सभासदों ने बैठक में रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने से मना करते हुए पहले चर्चा और कार्यवाही शुरू किए जाने पर दबाव बनाया! फिलहाल बैठक की कार्यवाही शुरु हुई! इस दौरान एजेंडा के तीन चार विंदुओ पर चर्चा के बाद सहमति बनी लेकिन इसी बीच सभासद आसिफ खान, शानू हुसैन ने होने वाले सभी प्रस्तावों पर उनकी सहमति होने का जिक्र करते हुए सदन से बाहर निकल गए!
साथ ही उनके साथ अन्य साथी सभासद भी सदन छोड़कर चले गए! सभासद सतेंद्र सिंह, संदीप रस्तोगी, अमित लोधी, दिलीप सक्सेना आदि ने अन्य मुद्दों पर चर्चा करते हुए उनकी बात न सुने जाने का आरोप लगा कर हंगामा काटना शुरू कर दिया! हंगामे की खबर मिलते ही कोतवाल राकेश कुमार सिंह भी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर जा पहुंचे!
सभागार में स्थिति बिगड़ती देख चेयरमैन हाजरा बेगम, विधायक को बैठा छोड़कर अपने आवास पर चली गईं और इसी बीच मिनट बुक पर कार्यवाही दर्ज करने वाले लिपिक भी मौके से गायब हो गए! सूचना मिलने पर सदन में पहुंचे एसडीएम जीत सिंह राय ने उग्र सभासदों को बैठाने का प्रयास किया, लेकिन सभासद नहीं माने और सदन के बाहर बरांण्डे की सीड़ियों पर बैठकर मिनट बुक मंगाए जाने और बैठक निरस्त किए जाने की मांग करते हुए जोरदार प्रदर्शन करने लगे!
सभासदो के विरोधी खेमे के आधा दर्जन स अधिक सभासदों ने सयुंक हस्ताक्षर युक्त पत्र में मिनट बुक में दर्ज कार्यवाही व बैठक का बहिष्कार करते हुए बैठक निरस्त किए जाने की ईओ से मांग करते हुए पत्र सौंपा! करीब डेढ़ घंटे तक हंगामा चलने के बाद विरोधी खेमे के सभासद परिसर से रवाना हुए! उधर ईओ कल्पना शर्मा ने बताया नगर पालिका में वर्तमान में कुल 24 सभासद है । बैठक करवाई के दौरान कुछ सभासदों ने हंगामा किया, जिनमे से 12 सभासदों ने संयुक्त हस्ताक्षर युक्त पत्र देकर बैठक निरस्त करने की मांग की है! उक्त सभासदों ने मिनट बुक पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं! सभासदों द्वारा दिया गया पत्र वह अध्यक्ष जी को सौंप देंगी, जिसका निर्णय अध्यक्ष को ही करना है!
बैछक में हंगामा मामले में पूछे जाने पर एसडीएम जीत सिंह राय ने बताया कि बोर्ड बैठक की सूचना उन्हे नहीं थी! सूचना मिलने पर शांति व्यवस्था को लेकर वह वहां पहुंचे थे! यदि जानकारी होती तो वहाँ पहले ही पुलिस फोर्स लगाया जाता! अध्यक्ष के जाने के बाद बैठक का कोई औचित्य नहीं रह जाता है! बैठक की विशिष्ट अतिथि विधायक सलोना कुशवाहा ने कहा कि बोर्ड बैठक में इतना बड़ा हंगामा दुर्भाग्य पूर्ण है! चेयरपर्सन और सभासदों के बीच बेहतर ताल मेल न होना ही इसका कारण है! उन्होंने कहा कि सदन में जब कोई जनप्रतिनिधि पहुंचता है तो सभी को उठकर सम्मान करना चाहिए! जो उनके सदन में पहुंचने पर नहीं हुआ! यह सदन की गरिमा के खिलाफ है! इस दौरान करीब दो घंटे तक पालिका परिसर पुलिस छाबनी में तब्दील रहा!










