
रायबरेली में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसा बाइक सवार मौके पर हुई दर्दनाक मौत मामला सलोंन कोतवाली क्षेत्र के परशदेपुर मार्ग का है जहां आर्यन रस्तोगी उम्र 24 वर्ष सड़क किनारे खड़े ट्रक को देख नहीं पाया और उसमें घुस गया जिससे उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई वहीं घटना से गुस्साए सैकड़ो ग्रामीणों ने सड़क जाम करके प्रदर्शन शुरू कर दिया सड़क जाम होने से पुलिस प्रशासन के फूले हाथ पैर घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों को समझा बुझा कर किया गया शांत पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की विधिक कार्रवाई शुरू की।









