21 दिन ओबर होने पर जन्म/मृत्यु पंजीकण क्यूं नही बना रहा नगर पालिका प्रशासन!
CRS तिलहर/शाहजहाँपुर-जन्म और मृत्यु पंजीकरण कराने में अब उस समय अधिक समस्या उत्पन्न हो रही है जबकि 21 दिनो के अंदर पंजीकरण कराने की समय सीमा निकल जाए! साथ ही यानि 21 दिनो की सीमा रेखा में सूचना दिए जाने के साथ ही इतने अभिलेख जरुरी कर दिए जाने के बाद भी प्रमाण पत्र बन कर मिल जाने का कोई समय निर्धारित नही है!
अस्तव्यस्त प्रक्रिया के चलते समय से किए गए आवेदन नगर पालिका के जन्म/मृत्यु पंजीकरण अनुभाग से निकल कर उपजिलाधिकारी तक पहुंचने-2 में कई माह लग रहे हैं! जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए जाने की इस सुस्त प्रक्रिया की आखिर शासन या प्रशासन, किसी की तो जिम्मेदारी होगी ही लेकिन सब निराधार! उधर विद्यार्थी वर्ग को जहाँ स्कूलो की ओर से समय से जन्म प्रमाण पत्र प्रस्तुत किए जाने का सख्त आदेश तो वही एक वर्ष देरी से जन्म प्रमाण पत्र का आवेदन करने पर विभाग उसे रद्दी की टोकरी में डाल रहा है तो वहीं 20 साल पहले का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बिना किसी मानक के कई सख्तियाँ सथानीय स्तर पर लागू हैं ऐसे में कोई करें तो क्या करें!










