
Report- CRS रायबरेली 28 मार्च, 2022 गायत्री सेवा संस्थान तिलौली रायबरेली में 25 छात्राओं को संस्था द्वारा सिलाई कढ़ाई में प्रशिक्षण दिया गया जिनका प्रमाण पत्र जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा एवं बाल संरक्षण अधिकारी वीरेंद्र कुमार पाल तथा जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी अवधेश कुमार गौतम द्वारा वितरित किया गया जिसमें जिला सूचना विभाग के बड़े लाल यादव तथा संस्था के अध्यक्ष प्रतिमा चैधरी मौजूद रहे। प्रीति मां चैधरी द्वारा बताया गया की हमारी संस्था द्वारा इन 25 छात्राओं को एक माह का सिलाई कढ़ाई में प्रशिक्षण दिया गया है तथा इनका प्रैक्टिकल भी कराया गया है इन लोगों ने अपने द्वारा तैयार किया गया सूट भी पहना हुआ है इस संस्था में इस तरीके से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सिलाई वाह ब्यूटी पार्लर आज का प्रशिक्षण कराया जाता है परंतु अभी इस संस्था को सरकार द्वारा कोई भी अनुदान नहीं मिला है सरकार से अनुरोध है की हमारी संस्था को भी किसी भी प्रोग्राम में अनुदान दिलाने का कार्य किया जाए।










