4 शिकायते मौके पर निस्तारित, समाधान दिवस में पहुंची 32 शिकायते!
CRS तिलहर-SDM जीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौजूद भाजपा बिधायक ने BDO मनीष दत्त की जम कर क्लास लगाई! वर्तमान में मनीष दत्त जैलीपुर ब्लाक में तैनात हैं!
सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर आई शिकायतो के निस्तारण में बिधायक सलोना कुशवाह ने खंण्ड विकास अधिकारी को फटकार लगाते हुए कहा कि समाधान दिवस में अधिकारियो़ की गैर मौजूदगी का मतलब है कि सरकार की समाधान दिवस योजना का अधिकारी मखौल उड़ा रहे हैं! एसडीएम जीत सिंह की अध्यक्षता में चल रहे समाधान दिवस में BDO की पुकार पड़ने पड़ी तो वे मौके पर मौजूद नही थे!
तिलहर ब्लाक सभागार में सम्पन्न समाधान दिवस में कुल 32 शिकायतें दर्ज आई, जिनमें चार मामले मौके पर ही निस्तारित कर दिए गए बाकी मामलो के लिए सम्बन्धितो को तत्काल निस्तारित कराए जाने का निर्देश दिया गया!










