
मशहूर फुटबॉल मेसुत ओज़िल (Mesut Özil) एक बार फिर अपने ट्वीट को लेकर चर्चा में हैं। ट्वीट के माध्यम से भारत में हो रही हिंसा की घटनाओं और भारतीय मुसलमानों के लिए दुआ करने की बात की हैं। इस ट्वीट के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफ़ी तारीफ़ वाले तो काफ़ी तीखे रिएक्शन मिल रहे हैं।
Mesut Ozil ने ट्वीट में क्या कहा-
मेसुत ओज़िल ने 27 अप्रैल को रात करीब 8:50 पर एक ट्वीट किया। साथ ही उन्होंने दिल्ली कि जामा मस्जिद की एक तस्वीर भी पोस्ट की।

“भारत में हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों की सुरक्षा और भलाई के लिए लैलतअल-क़द्र की पवित्र रात के दौरान प्रार्थना करते हुए, आइए इस शर्मनाक स्थिति के बारे में जागरूकता फैलाते हैं। दुनिया के तथाकथित सबसे बड़े लोकतंत्र में मानवाधिकारों का क्या हो रहा है?”
कौन हैं Mesut Özil-
मेसुत ओज़िल मूल रूप से तुर्किश/कुर्द के हैं लेकिन जर्मनी में परवरिश होने के कारण उन्होंने खुद को जर्मन ही माना है।










