
CRS AGENCY। भारत के पास 3311 तोपें; अमेरिका और चीन हमसे पीछे हैं। शक्तिशाली सेना के मामले में अब भारत भी किसी से कम नहीं है। भारत के पास दुनिया की चौथी सबसे शक्तिशाली सेना है। सबसे शक्तिशाली सेना के मामले में अमेरिका पूरी दुनिया में पहले स्थान पर है। रक्षा संबंधी डेटा रखने वाली वेबसाइट ग्लोबल फायरपावर की ‘सैन्य ताकत सूची-2023’ में दुनिया के 145 देशों की सेनाओं की क्षमताओं का विश्लेषण कर रैंकिंग जारी की है।
इस इंडेक्स में सबसे ताकतवर सेना के मामले में अमेरिका टॉप पर है। दूसरे नंबर पर रूस, तीसरे पर चीन और पांचवें स्थान पर ब्रिटेन है। भारत ने चौथे स्थान पर अपना कब्जा बनाए रखा है। पिछले साल भी इस सूची में भारत चौथे नंबर पर ही था। छठवें पर दक्षिण कोरिया, सातवें पर पाकिस्तान, आठवें पर जापान, नौवें पर फ्रांस और 10वें स्थान पर इटली है। भारत में 14.44 लाख सक्रिय सैन्यकर्मी हैं, जो दुनिया में दूसरे नंबर पर है। भारत की तुलना में पाकिस्तान कै सैनिक आधे से भी कम हैं। भारत के पास पैरामिलिट्री फोर्स भी पाकिस्तान से ज्यादा है। भारत की पैरामिलिट्री फोर्स में 25,27,000 सैनिक हैं। वहीं पाकिस्तान में इनकी संख्या सिर्फ पांच लाख है। वहीं अगर बात करें टैंक और लड़ाकू विमानों की तो भारतीय सेना के पास 4,500 टैंक और 538 लड़ाकू विमान हैं। जबकि, चीन के पास 20 लाख सैनिक हैं। अमेरिका की पावरइंडेक्स वैल्यू 0.0712 है। रूस की वैल्यू 0.0714 है। वहीं चीन की वैल्यू 0.0722 है। भारत की बात करें तो इसकी रैंकिंग वैल्यू 0.1025 है। पाकिस्तान की वैल्यू 0.1694 है।









