
CRS AGENCY। बिना वीजा अवैध तरीके से भारत में आने वाली पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर अपने प्रेमी सचिन मीणा के साथ रहने के फैसले पर अड़ी हुई है। पाकिस्तान के कराची में उसके पहले पति ने सरकार से अपनी बीवी और चार बच्चों को वापस लाने की गुहार लगाई है। इस पर सीमा हैदर ने कहा, “सचिन को छोड़ने या पाकिस्तान लौटने से बेहतर है कि मैं भारत में ही मर जाऊं। पाकिस्तान वापस लौटने से बेहतर मैं मर जाना पसंद करूंगी। मैं सचिन से बहुत प्यार करती हूं. हमारी शादी हो गई है. मेरे बच्चे भी सचिन को पिता मानने लगे हैं। मैं पति और बच्चों के साथ यहीं रहना चाहती हूं। पाकिस्तान भेजा गया तो मुझे मार डाला जाएगा। जानकारी के अनुसार सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ मई के दूसरे सप्ताह में कराची से दुबई होते हुए नेपाल पहुंची. इसके बाद उसने पोखरा, नेपाल से अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया. पूरे मामले की जानकारी पुलिस को एक वकील से हुई, जिससे सचिन और सीमा ने पिछले हफ्ते शादी के संबंध में संपर्क किया था. इसके बाद दोनों को बल्लभगढ़ में बस से गिरफ्तार कर लिया गया था. हालांकि, कोर्ट के आदेश के बाद दोनों को रिहा कर दिया गया है। सीमा हैदर की पबजी गेम खेलने के दौरान ग्रेटर नोएडा के रहने वाले 22 साल के सचिन मीणा से हुई थी। 2020 से दोनों रिलेशन में थे। सचिन ने कहा, “मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील करता हूं कि मुझे सीमा से शादी करने दी जाए. मैंने कोई अपराध नहीं किया गया है. मैं सीमा से प्यार करता हूं।








