
CRS AGENCY। नए नवेले दुल्हे के साथ सुहागरात के बिस्तर पर कुछ ऐसा हुआ, जिसे सुन आप भी चौंक उठेंगे। दरअसल एक एजेंट के जरिए एक युवक की शादी तय होती है, ढोल नगाड़ों के बीच बारात आती है, वर-वधू एक दूसरे को वरमाला पहनाते हैं, मगर शादी के पहली रात को दुल्हन अचानक लापता हो जाती है. अगली सुबह जब नई नवेली दुल्हन की नापाक करतूत सबके सामने आती है, तो हर किसी के पैरों तले जमीन खिसक जाती है। यह मामला राजस्थान की राजधानी जयपुर के बिंदायका क्षेत्र का है। जहां एक युवक शादी के लिए एजेंट के जरिए यूपी एक लड़की से विवाह करने के लिए राजी होता है। इसके बाद तारीख 19 अप्रैल को कोर्ट में स्टांप पेपर पर लिव-इन-रिलेशनशिप के कागज तैयार कराए जाते हैं, मगर इससे पहले की शादी हो लड़की के पिता ने एजेंट से इस शादी के लिए 1 लाख 55 हजार रुपये की डिमांड करते हैं। शादी का सौदा तय होने के बाद, दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे को वरमाला पहना कर शादी कर लेते हैं। अब शादी की पहली रात यानि सुहागरात के समय नई नवेली दुल्हन तरह-तरह के बहाने बनाकर उसे दूर करने लग जाती है। दूल्हे के सोने के बाद मध्यरात्री अचानक पति की आंखें खुलती है, तो वो दहल जाता है. क्योंकि उसकी पत्नी उसके आसपास नहीं थी। फिर एकाएक उसकी नजर अलमारी पर पड़ती है। जिसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात, और नगदी भी गायब है… जब वो इस बारे में घर पर बताता है, तब पूरे परिवार को दुल्हन 420 की करतूत का पता चलता है।










