
CRS AGENCY। रेस्टोरेंट में खाना खाने गए कोतवाल साहब ने रेस्टोरेंट संचालक को तमाचा मार जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो गया। जिसके बाद एसपी ने पूरे मामले की जांच सीओ संडीला को सौंपी है।
दरअस्ल पूरा मामला हरदोई जिले का है। कछौना कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र (फेज-2) में डायमंड हवेली रेस्टोरेंट है। इस रेस्टोरेंट में संडीला के प्रभारी निरीक्षक नित्यानंद सिंह सादी वर्दी में परिवार समेत शुक्रवार रात खाना खाने गए थे। रेस्टोरेंट के संचालक नफीस अली के मुताबिक वेटरों ने कोतवाल के साथ आए लोगों को खाना लगा दिया। इसी बीच कोतवाल नित्यानंद सिंह संचालक नफीस अली को 200 रुपये देने लगे। इस पर नफीस ने कहा कि सबको खाना खा लेने दें और उसके बाद रुपये ले लेंगे। संचालक नफीस का आरोप है कि इसी पर नित्यानंद सिंह भड़क गए और उन्होंने नफीस को तमाचा मार दिया। जिसका वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
खास बात यह है कि अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र से जब इस बारे में बात की गई, तो उन्होंने रेस्टोरेंट संचालक को ही नशे में बता दिया। हालांकि पूरे मामले की जांच सीओ संडीला अंकित मिश्रा को सौंपी गई है। उधर, दूसरी ओर रेस्टोरेंट संचालक नफीस ने आरोप लगाया है कि प्रभारी निरीक्षक नित्यानंद सिंह नशे में थे।







