
सीमा हैदर को भेजा वापस पाकिस्तान
CRS AGENCY। पाकिस्तान से आई सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान भेजने की तैयारी चल रही है। वह हिंदुस्तानी शख्स सचिन मीणा से प्यार करने के बाद उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में रह रही है। यूपी एटीएस उससे पूछताछ कर रही है और हर रोज इस मामले में नए खुलासे हो रहे हैं। पाकिस्तान की महिला सीमा हैदर को वापस उसके मुल्क भेजा जाएगा. इसकी कानूनी कार्रवाई चल रही है। उत्तर प्रदेश के स्पेशल एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार ने ये बयान दिया है। उन्होंने बुधवार को कहा कि सीमा हैदर को पाकिस्तान डिपोर्ट करने की प्रक्रिया चल रही है। सीमा हैदर हिंदुस्तानी शख्स सचिन मीणा से प्यार करने के बाद उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में रह रही है. यूपी एटीएस उससे पूछताछ कर रही है और हर रोज इस मामले में नए खुलासे हो रहे हैं। सीमा हैदर पर पाकिस्तानी जासूस होने के आरोप लग रहे हैं। प्रशांत कुमार ने कहा, हमारी कोई टीम जांच करने नेपाल नहीं जा रही है. सीमा हैदर से लगातार पूछताछ चल रही है. सभी एजेंसियां अपना-अपना काम कर रही हैं. ये मामला दो देशों से जुड़ा हुआ है. जब तक साक्ष्य नहीं मिल जाते कुछ भी कहना उचित नहीं है.
सीमा को लेकर नया खुलासाः
इससे पहले सीमा हैदर को लेकर जांच एजेंसियों को बड़ा सबूत मिला है. सीमा को भारत में प्रवेश कराने के लिए किसी तीसरे ने मदद की है. सीमा को भारतीय परिधान पहनाकर प्रवेश कराया गया. खुफिया एजेंसी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, आशंका है कि सीमा ने बकायदा पूरी तैयारी के साथ अपना ड्रेसअप इस तरीके से किया था कि वह ग्रामीण भारतीय महिला लगे, ना कि बाहर के देश की महिला और इस मेकओवर में पेशेवर लोगों की मदद ली गई थी.









