
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वृक्षारोपण कार्यक्रम।
Report CRS रायबरेली,22 जुलाई। वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत पौधारोपण संकल्प यात्रा शहर के सुपर मार्केट से चलकर प्रमुख चौराहों से गुजरी। इस यात्रा में स्कूली बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। सबसे पहले नोडल अधिकारी मनीषा त्रिघाटिया की अध्यक्षता में वृक्षारोपण अभियान की हुई शुरुआत सुपर मार्केट से हुई। बाल पौधारोपण भंडारे के अंतर्गत लोगों को पौधे बांटे गए। लोगों से ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की अपील की गई। राजकीय इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का समापन हुआ।
इसके उपरांत नोडल अधिकारी, जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने पुलिस लाइन ग्राउंड मे वृक्षारोपण किया। इस दौरान जिले के आला अधिकारी और स्कूली बच्चे मौजूद थे।
कार्यक्रम के उपरांत नोडल अधिकारी ने इंदिरा गांधी उद्यान और शहीद स्मारक में वृक्षारोपण किया गया। जिलाधिकारी ने भी कमपोजिट विद्यालय बेलीगंज में वृक्षारोपण किया और बच्चों को वृक्षों के महत्व के बारे में बताया।










