
ऊँचाहार,रायबरेली। नगर के स्टेशन कॉलोनी निवासी एक अधेड़ महिला पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से झुलस गई, जिसे परिजनों की मदद से इलाज के लिए सीएचसी लाया गया।
मोहल्ला निवासिनी काली देवी ने शनिवार की दोपहर घर के कमरे में बिजली के बोर्ड में पंखे का तार लगाकर जैसे ही पंखे को छुवा वैसे ही पंखे में करंट संचालित हो रहा था जिसकी चपेट में आकर वो झुलस गई, जानकारी होने पर परिजनों द्वारा उन्हें इलाज के लिए सीएचसी लाया गया, जहां उनका इलाज कराया गया है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज शुक्ल ने बताया कि झुलसी अवस्था में महिला सीएचसी आयी थी जिसे उपचार के बाद हालत स्वस्थ होने पर घर भेज दिया गया है।










